आसिम रियाज पर गुंडों ने किया हमला, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

8/6/2020 3:10:32 PM

 

मुंबई. रियलिटी शो बिग बॉस 13 से फेम हासिल करने वाले कंटेस्टेंट आसिम रियाज अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अासिम को फैंस का खूब प्यार मिला। इस शो के बाद से आसिम बहुत सारी सांग वीडियोज में नजर आ चुके हैं। जिन्हें लोंगो द्वारा बहुत पंसद
किया गया हैं। हाल ही में आसिम को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। आसिम पर चंद गुंडों ने हमला किया। जब वह अपने होमटाउन में साइकिल चला रहे थे। एस हमले में आसिम को काफी चोटें लगी।


आसिम अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। फिटनेस के लिए वह साइकिल चला रहे थे इस दौरान कुछ गुंडों ने बाइक से पीछे से आकर हमला कर दिया। अासिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई वीडियोज पोस्ट की हैं।

वीडियो में अासिम हमला करने वालो को 'कायर' कह रहे है क्योंकि उनमें सामने से हमला करने की हिम्मत नहीं थी। अासिम की बाहों, घुटनों, जांघों और यहां तक ​​कि पीठ पर चोट के निशान आए हैं। वीडियो देखने के बाद सभी फैंस बहुत नाराज है।

अासिम के फैंस ट्विटर पर उनको स्पोर्ट कर रहे हैं और ट्विटर पर एक ट्रेंड शुरू कर दिया है - #GetWellSunditim। उनके एक फैंस ने लिखा, "कायरता की ऊंचाई। अासिम साइकिल चला रहा थे और पीछे से आ रही बाइक पर कुछ लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी। वे निश्चित रूप से आसिम की सफलता से जलते हैं। इसके लिए काम करें, दूसरों के बारे में न सोचें, खुद को इस काबिल बनाएं।

 

 

Smita Sharma