शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुई आथिया शेट्टी, वाइट पैंट और क्रीम शर्ट में नज़र आईं नई दुल्हन

1/29/2023 3:49:56 PM

मुंबई। अथिया शेट्टी, जिन्होंने हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की हैं, अपनी शादी के कुछ दिनों बाद बीते शनिवार को पहली बार स्पॉट की गईं। पैपराजो अकाउंट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अथिया सैलून से बाहर निकलती नजर आईं।

क्लिप में पैपराजो ने उसे इंतजार करने के लिए कहा लेकिन वह अपनी कार की तरफ दौड़ पड़ी। फोटोग्राफर्स ने उन्हें शादी की बधाई दी, जिसके लिए अथिया ने उन्हे 'धन्यवाद' कहा। अथिया और केएल राहुल ने बीते मंगलवार को खंडाला में अपने पिता के फार्महाउस पर शादी की। शादी के बाद सुनील ने फोटोग्राफर्स से बात की और उनके आशीर्वाद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। सुनील ने यह भी खुलासा किया कि दोनों की शादी का रिसेप्शन आईपीएल सीजन के बाद होगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शादी में शामिल होने वाले चुनिंदा दोस्तों में पति आदित्य सील के साथ डायना पेंटी, कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर और अनुष्का रंजन शामिल थीं। क्रिकेटर वरुण आरोन और ईशांत शर्मा, पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ भी शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Related News

Recommended News