KL Rahul और Athiya की शादी में ऐसे परोसा जाएगा खाना, बेहद खास होंगे मेहमान

1/23/2023 12:43:30 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी आज अपनी लाडली अथिया शेट्टी आज पराई हो जाएगी। आज 23 जनवरी को के एल राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों बेहद इंटिमेट तरीके से शादी कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं। 

 

KL Rahul और Athiya की शादी में ऐसे परोसा जाएगा खाना
कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हो रही है, जहां दोनों आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि आथिया और राहुल की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। वहीं सूत्रों के अनुसार, शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी अपने मेहमानों को प्लेट्स में नहीं बल्कि साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसेंगे। 

 

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी कि शादी में केले  के पत्ते पर क्यों परोसा जाएगा भोजन, जानिए वजह -Check OUT

 

बेहद खास है दुल्हा-दुल्हन की वेडिंग आउटफिट
वहीं दुल्हा-दुल्हन के आउटफिट (kl rahul and athiya shetty wedding outfit) का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अपनी शादी में व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस में नजर आने वाले हैं। दोनों की इस खूबसूरत आउटफिट को बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। 

 

तीन साल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आथिया-राहुल
बता दें कि अथिया और केएल राहुल करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने ही अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा था। लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाने लगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी राहुल और आथिया एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sonali Sinha


Recommended News

Related News