वेडिंग दा सीजन: क्रिकेटर KL राहुल की दुल्हनिया बनेंगी आथिया,5 स्टार होटल में नहीं सुनील शेट्टी के 17 साल पुराने बंगले में सात फेरे लेगा कपल

9/6/2022 10:39:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल को डेट कर रही हैं।  दोनों को अक्सर एकसाथ हांथों में हाथ डाले देखा जाता है। कई महीनों से ये बज क्रिएट हुआ है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं अब इस रयूमर्ड की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

हालिया रिपोर्ट बताती है कि उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नए अपडेट में शादी की जगह परिवार ही तय कर रहे हैं और तारीख को केएल राहुल के मैचेस को देखते हुए ही तय किया जाएगा। 

एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि एक फेमस वेडिंग प्लैनर अपनी टीम के साथ खंडाला का दौरा करने के लिए आए थे। मुंबई के 5 स्टार होटलों को छोड़कर अथिया और केएल राहुल ने पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

खंडाला का घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब है। सुनील और माना शेट्टी का यह घर 17 साल पहले बना था। यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और मिट्टी के रंगों से बेहतरीन कलर में है। एक्टर का घर आलीशान हरियाली के बीच बना है जबकि अंदरूनी हिस्सों को भी पौधों से सजाया गया है।

शादी में शामिल होने वाले करीबी लोगों को जल्द ही दिसंबर के अंत से जनवरी के पहले सप्ताह तक खुद को फ्री रखने के लिए सूचित किया जाएगा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की स्टार-स्टडेड शादी के बाद अथिया और केएल राहुल की शादी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ी मोटी शादी होगी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूजे के और करीब आ गए। कुछ दिनों पहले केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने विदेश गए थे तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। 

Content Writer

Smita Sharma