शादी के बाद पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट हुए अथिया शेट्टी-केएल राहुल, कैजुअल कपड़ों में नज़र आईं नई दुल्हन

1/31/2023 12:16:10 PM

मुंबई। न्यूली मैरिड कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते सोमवार को शादी के बाद पहली बार एक साथ नज़र आएं। दोनों को बांद्रा के एक रेस्त्रां में कैजुअल कपड़ों में देखा गया। अपनी कार में बैठने से पहले कपल ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

मीडिया द्वारा इंस्टाग्राम पर सोमवार रात का एक वीडियो शेयर किया। अथिया प्रिंटेड ब्लू, ब्राउन शर्ट और डेनिम्स में नज़र आईं और राहुल को व्हाइट टी और ब्लू डेनिम्स में स्पॉट किया गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अथिया और केएल राहुल पिछले हफ्ते सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे। शादी में केवल कुछ दोस्त और करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। सुनील ने कहा है कि, वह कुछ समय में शादी का रिसेप्शन ऑर्गेनाइज करेंगे।

डी-डे तक न तो अथिया और न ही राहुल ने अपने रिश्ते या शादी की डेट रिवील की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज को कैप्शन के साथ शेयर किया। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी अथिया ने 2015 की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उसके बाद वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ और अर्जुन कपूर के साथ भी नज़र आईं। केएल राहुल इस समय टेस्ट क्रिकेट में इंडियन क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Related News

Recommended News