मोनोक्रोम साड़ी में रैंप पर उतरीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया, ग्लैमरस लुक देख दर्शक बोले Wow

8/23/2019 1:01:18 PM

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों में भले ही कुछ कमाल न दिखा पाई हो लेकिन वो अपने फैशन सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। इसी बीच वीरवार को मुंबई हुए लैक्में फैशन वीक 2019 के दौरान वो रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आईं।

अथिया इस इवेंट में फैशन डिज़ाइनर अब्राहम और ठाकुर के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। उनका लुक इतना जबरदस्त था कि रैंप वॉक के दौरान सबकी निगाहें उनपर टिक गईं। 

इस दौरान अथिया ब्लैक एंड व्हाइट कलर की मोनोक्रोम साड़ी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। साड़ी के साथ उन्होंने कंफर्टेबस स्लीपर्स कैरी किए थे। इस सादगी भरे लुक में वो बेहद प्यारी लग रही हैं।

रैंप वॉक के दौरान उनके चेहरे पर स्माइल देखते ही बन रही है। लैक्मे फैशन वीक में के दौरान वॉक करते हुए सुनील शेट्टी की बेटी के चेहरे पर कॉन्फिडेंस साफ देखा जा सकता है।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरा को पोज दिए। अथिया के इस रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। रैंप पर अथिया का लुक बेहद शानदार नजर आ रहा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरो' से की। फिल्म में उनके साथ सुरज पंचौली नजर आए थे। अथिया और सूरज का बॉलीवुड में डेब्यू सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से हुआ था। सलमान ने दोनों की फिल्म का प्रमोशन भी किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

 

Neha