क्रिकेटर केएल राहुल संग आथिया की डिनर डेट, लव अफेयर्स की खबरों के बीच एक ही गाड़ी से रवाना हुआ कपल

10/5/2019 12:52:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों ही खबरें आईं थीं कि अथिया क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हालांकि अब तक ये दोनों अपने रिलेशनशिप से इंकार करते रहे हैं। लेकिन कपल का कई इवेंट्स, डेट और डिनर पर एक साथ देखा जाना काफी कुछ बयां करता है।

इसी बीच एक बार फिर इन दोनों के लव अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, बीती रात आथिया और राहुल को कुछ फ्रेंड्स के साथ रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस तस्वीरों में अथिया व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैंट में स्टाइलिश दिख रही हैं।

इसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्लेजर कैरी किया है। मिनिमल मेकअप, खुले बाल आथिया के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं केएल राहुल टीशर्ट, ब्लैक ट्राउजर और डेनिम जैकेट में कूल लग रहे हैं।

इस डिनर डेट में उनके सूरज पंचोली और आकांक्षा रंजन भी नजर आए।  डिनर डेट के बाद दोनों एक ही गाड़ी में रवाना हुए। इनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरो' से की। फिल्म में उनके साथ सुरज पंचौली नजर आए थे। अथिया और सूरज का बॉलीवुड में डेब्यू सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से हुआ था। सलमान ने दोनों की फिल्म का प्रमोशन भी किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

 

Smita Sharma