अथिया का हाथ थाम ''तड़प'' के प्रीमियर पर पहुंचे बॉयफ्रेंड केएल राहुल, ''शेट्टी फैमिली'' के साथ क्रिकेटर ने यूं दिए पोज

12/2/2021 11:48:43 AM

मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' 3 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अहान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 1 दिसंबर को मुंबई में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर किया गया। इस मौके पर कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सुनील की बेटी अथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शिरक्त की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
अथिया ने जब केएल राहुल का थाम प्रीमियर में एंट्री की तो सबकी निगाहें उनपर अटक गईं। एक तस्वीर में केएल राहुल अथिया के पापा सुनील शेट्टी,मामा माना शेट्टी और भाई अहान शेट्टी के साथ पोज दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में दोनों एक-साथ पोज दे रहे हैं। आथिया ब्लैक पैंट सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं केएल राहुल क्रीम पैंट कोट में हैंडसम लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें फिल्म 'तड़प' में अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर हैं। जानकारी के लिए बता दें केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को 5 नवंबर को ऑफिशल किया था। उस दिन अथिया शेट्टी का बर्थडे था और इस मौके पर राहुल ने एक्ट्रेस को विश करते हुए साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। केएल राहुल ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा था, 'हैपी बर्थडे माय हार्ट अथिया शेट्टी।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News