IND vs PAK: 'तुम ही सबकुछ हो..केएल राहुल की सेंचुरी पर पत्नी आथिया ने लुटाया प्यार, ससुर सुनील शेट्टी ने यूं जाहिर की खुशी

9/12/2023 3:33:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोमवार यानी 11 अगस्त को देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। इंडिया ने 50 ओवर में 356 रन बनाकर पाकिस्तान को करारी हार दी और भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इसमें सबसे अहम योगदान विराट कोहली और केएल राहुल ने दिया, जिसके बाद अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने पतियों को इस जीत के लिए बधाई दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया शेट्टी ने अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के शतक पूरा करने पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'अंधेरी रात भी खत्म होगी और सूरज निकलेगा.. तुम ही सबकुछ हो। आई लव यू।' इसके साथ आथिया ने टीवी स्क्रीन की फोटो के साथ-साथ शतक के दौरान का वीडियो भी शेयर किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

वहीं, केएल राहुल के ससुर और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी ब्लैक हार्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

 


बता दें, बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया परपोस्ट शेयर करते हुए अपने पति की शानदार सफलता पर उनके तारीफों के पुल बांधे थे। उन्होंने विराट कोहली के शतक जड़ने पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, सुपर नॉक, सुपर गाय।
 

Content Writer

suman prajapati