जनवरी में आथिया के घर बैंड, बाजा, बारात लेकर जाएंगे केएल राहुल, इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी सुनील शेट्टी की बेटी

12/13/2022 12:32:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार के शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब जल्द ही दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के घर भी शहनाई बजेगी। खबर है कि सुनील की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधेगी। एक बार फिर अथिया और राहुल की शादी को लेकर नया अपडेट आया है।


 

लेटेस्टे रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी, 2023 में अपनी शादी की डेट फाइनल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल की शादी के फंक्शन 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। 


बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर के आखिरी में अपने दोस्तों और करीबियों को निमंत्रण भेजेंगे। कपल की शादी साउथ इंडियन तौर तरीकों से होगी, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन शामिल होंगे। हालांकि, अथिया और केएल ने शादी को लेकर कोई भी कमेंट करने से मना किया है।

 


 

बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को बीते तीन साल से डेट कर रही हैं। आथिया ने पिछले साल भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग के दौरान राहुल संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।


काम की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था।


 

Content Writer

suman prajapati