क्रिकेटर केएल राहुल संग सुनील शेट्टी की बेटी का वेकेशन, देखें कपल की थाईलैंड की अनदेखी तस्वीरें

1/4/2020 11:19:57 AM

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। थिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है। वहीं हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की सगाई के बाद माना जा रहा है बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ा एक और कपल अपने रिश्ते को नाम दे सकता है।

हालांकि अथिया अभी तक अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचती हैं। इसके बावजूद भी आथिया को केएल राहुल के साथ कई जगहों पर देखा जाता है। अथिया और केएल राहुल न्य ईयर का जश्न मनाने थाईलैंड गए थे।  पिछले दिनों ही कपल मुंबई लौटा है।

इसी बीच अब दोनों की थाईलैंड से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।तस्वीर में अथिया और केएल राहुल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्मान सिद्दीकी भी थे। सभी एक साथ न्यू ईयर पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

वहीं सुनील शेट्टी का भी अपने दोनों बच्चों की लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं इस पर बयान सामने आया था।  बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा-'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है।मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।'


काम की बात करें तो आथिया हाल ही में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ  नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। फिलहाल उन्होंने अब तक अपने अपकमिंग प्रौजैक्ट्स के बारे में नहीं बताया है।

 

Smita Sharma