Athiya Shetty और KL Rahul की शादी की तैयारियां हुईं शुरु, कपल इस दिन लेगा सात फेरें
1/13/2023 12:44:02 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर के.एल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। वहीं अब खबर है कि ये कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
आथिया-राहुल की शादी की तैयारियां शुरु
आथिया और राहुल की शादी की अफवाहों के बीच अब खबर है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं। दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं की गई है लेकिन खबर है कि कपल जल्द ही ग्रैंड वेडिंग करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आथिया और राहुल 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। कपल की शादी की जश्न तीन दिनों तक चलने वाला है। यानी 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। जहां 21 से 22 तारीख तक हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन चलेगें। तो वहीं 23 को आथिया और राहुल साथ फेरे लेंगे। खबरों के मुताबिक राहुल और आथिया की शादी सुनील शेट्टी की के खंडाला वाले बंगले पर होगी।
कपल कर रहा है शादी की शॉपिंग
खबरों के मुताबिक तो दोनों की शादी की तैयारी जोरो पर हैं। दोनों अपने इस खास दिन के लिए लगातार शॉपिंग कर रहे हैं। हालांकि, दोनों मे से किसी ने भी अपनी शादी पर कोई कमेंट नहीं किया है।