Sad: 30 की उम्र में किशोर दास का निधन, कैंसर से जिंदगी की जंग हारे असमिया एक्टर

7/2/2022 2:56:31 PM

मुंबई: बी-टाउन से हाल ही में एक दुखद भरी खबर सामने आई है। खबर है कि असमिया एक्टर किशोर दास का निधन हो गया है।  किशोर दास ने महज 30 की उम्र में शनिवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे और चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था। 

खबरों की मानें तो किशोर दास का पहले गुहाटी में इलाज चल रहा था लेकिन सेहत में सुधार ना होने की वजह से मार्च 2022 में उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट के लिए चेन्नई रेफर किया गया था। 

कोरोना का भी हो गए थे शिकार

रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर के अलावा किशोर दास कोरोना का भी शिकार हो गए थे। उनकी मौत के पीछे की वजह कोरोना को भी बताया जा रहा है। कोरोना की वजह से किशोर दास की तबीयत बिगड़ती चली गईं और उनकी मौत हो गई। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝗞𝗜𝗦𝗛𝗢𝗥 𝗗𝗔𝗦 কিশোৰ দাস (@official_kishordas)


किशोर दास एक मशहूर एक्टर थे। वह 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। उनका नाम असम के पाॅपुलर स्टार्स में आता है। किशोर दास टीवी में भी काम कर चुके हैं। किशोर दास को बिदाता और बंधु से काफी पहचान मिली थी। 

Content Writer

Smita Sharma