असम के मुख्यमंत्री ने आमिर खान को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए किया आमंत्रित

8/11/2022 12:41:26 PM

नई दिल्ली। इस साल पूरा देश भारत की आजादी के 75 साल बड़े धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री - हिमंत बिस्वा सरमा ने सुपरस्टार आमिर खान और लाल सिंह चड्डा टीम को असम में भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण दिया है।  स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बढ़ाते हुए, सुपरस्टार मुख्यमंत्री के साथ प्रतिष्ठित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद, असम के माननीय मुख्यमंत्री अगले दिन आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी देखेंगे।

 

भारत स्वतंत्रता दिवस 2022 को बड़े पैमाने पर मना रहा है, क्योंकि इस वर्ष देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है।  "आजादी का अमृत महोत्सव" मनाने के लिए देश भर में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Content Writer

Deepender Thakur