शहनाज के डांस वीडियो पर आसिम का ताना-'कमाल है.. लोग अपनों को भूल जल्दी मूव ऑन कर लेते हैं..नई दुनिया'

12/28/2021 9:05:36 AM

मुंबई: सोमवार को बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल के फैंस की नींद अपनीचहेती एक्ट्रेस के एक वीडियो देखने के बाद खुली। इस वीडियो में शहनाज खुलकर हंसती और डांस करती दिख रही हैं। शहनाज का ये वीडियो उनके मैनेजर कुशल जोशी की एंगेजमेंट पार्टी का था। शहनाज ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और 'जिंगाट' गाने पर डांस भी किया। शहनाज को एक बार फिर यूं चहकता देख उनके फैंस काफी खुश हुए।

दरअसल, क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद से शहनाज काफी उदास, मायूस और लोगों से दूर रह रही थीं। ऐसे में शहनाज का ये वीडियो फैंस को थोड़ी तसल्ली दे रहा है। लेकिन कहते हैं ना कि दूसरों की खुशी लोगों को रास नहीं आती।

 

ऐसा ही कुछ शहनाज गिल के साथ भी हुआ। जैसे ही शहनाज का ये वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। लोगों का कहना था कि शहनाज ने सिद्धार्थ के जाने के बाद कितनी जल्दी मूवआन कर लिया। इस कड़ी में शहनाज के को-स्टार यानि बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज का नाम भी शामिल है।

 

आसिम ने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे शहनाज के फैंस को मिर्ची लग गई और उन्होंने एक्टर को दिन में तारे दिखा दिए। आसिम ने अपने ट्वीट में लिखा- 'अभी-अभी कुछ डांसिंग क्लिप देखा, सीरियसली लोग अपने अपनों को इतनी जल्दी भुला देते हैं। क्या बात , क्या बात.. । #नईदुनिया। बस फिर क्या शहनाज के फैंस ने आसिम को आड़े हाथ ले लिया।' 

 

 लोगों ने उनसे सवाल किया-'तुम्हें यदि पार्टी में बुलाया जाए तो क्या तुम रोते बैठोगे? तुम्हारे हिसाब से वह दिन भर रोती रहे? कभी भी किसी भी पार्टी में जाए, बस वो रोते रहना चाहिए। ये बेशर्मों की तरह ट्वीट करना बंद कर दो एंगेजमेंट के चक्कर में।'

एक ने लिखा-'तो आप क्या चाहते हैं, की वो भी कभी लाइफ मैं आगे ही ना बढ़े, एक ऐसे शख्स को खोना जिसे एक शख्स अपनी जान से भी ज्यादा है वो तुम ना समझोगे। नल्ला'

एक ने कहा-' ये बंदा तो पारस से भी घटिया है। ये उसके सबसे बुरे समय में उसे टारगेट कर रहा है। पहली बार मैं किसी के लिए बुरा सोच रही हूं।'

 

सिद्धार्थ शुक्ला के दुखद निधन के बाद शहनाज गिल ने खुद को अलग कर लिया था। सिद्धार्थ के निधन से बुरी तरह सदमे में होने की वजह से शहनाज ने काम से भी ब्रेक ले लिया था। फैमिली और सिद्धार्थ की मां के सपोर्ट के 1 महीने बाद शहनाज ने काम पर वापसी की थी। 

गौरतबल है कि आसिम और सिद्धार्थ को बिग बॉस 13 की शुरुआत में राम लखन कहा गया उनकी दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा दोनों आपस में भिड़ते गए। खैर अपने लेटेस्ट ट्वीट के चलते आसिम इस समय काफी ट्रोल हो रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma