चंडीगढ़ में बर्थडे सेलिब्रेट कर हिमांशी संग मुंबई लौटे आसिम, एयरपोर्ट पर कपल का दिखा स्टाइलिश अंदाज

7/13/2021 2:19:53 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बी-टाउन की सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं।  दोनों की केमिस्ट्री हमेशा सभी का दिल जीतने में कामयाब रही है। कपल फैंस के बीच AsiManshi के नाम से काफी फेमस हैं।

हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। आसिम लेडी लव हिमांशी संग चंडीगढ़ में बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे हैं।

इस दौरान हिमांशी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में स्टाइलिश लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं आसिम व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। कपल ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हिमांशी ने बाॅयफ्रेंड के लिए थ्रो की पार्टी

वैसे तो आसिम 13 जुलाई को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन इस खास दिन का जश्न बीती रात से ही शुरु हो गया था। हिमांशी ने चंडीगढ़ में आसिम के लिए सप्राइज पार्टी थ्रो की थी,जिसकी तस्वीरें कपल ने इंस्टा पर शेयर की थीं। 

काम की बात करें तो आसिम ने बर्थडे पर अपना दूसरा रैप साॅन्ग स्काई हाई रिलीज किया है।

इसमें आसिम के भाई उमर रियाज और हिमांशी खुराना हैं। वहीं हिमांशी के काम की बात करें तो वह गिप्पी गरेवाल की फिल्म शावा नी गिरधारी लाल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ये रिश्ता क्या कहलाता फेम रोहन मेहरा संग एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma