''पियरे लहंगा'' पहन रैंप वॉक के दौरान करिश्मा ने बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें तस्वीरें

4/30/2018 12:04:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर हाल ही में एशियन डिजाइनर वीक के दौरान रैंप वॉक करते हुए नजर आईं। इस दौरान वह व्हाइट कलर का स्टाइलिश 'पियरे लहंगा' पहने हुए बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

उनके लहंगे को  नेपाल की मशहूर डिजाइनर 'प्रिया राउत' ने डिजाइन किया है। करिश्मा ने इस रैंप वॉक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। 

बता दें कि इसी फैशन शो में मशहूर कॉमेडी एक्टर चंकी पांडे भी फैशन डिजाइनर ध्रुव सहगल के शो में शोस्टॉपर बने।

चंकी ने रैंप पर अपना मशहूर डायलॉग 'मैं कैसा लग रहा हूं, आई वॉज जस्ट जोकिंग' बोलकर फैशन के दीवानों को खूब हंसाया।

फैशन शो वीक के पहले दिन की शुरुआत राजदीप राणावत ने अपने संग्रह 'जामावर क्रूज 2018' की पेशकश के साथ की थी।

इस शो में विदेश के दूसरे डिजाइनर्स ने भी अपने कलैक्शन पेश की, जिसमें अफगानिस्तान से नाजीला कुटूर, श्रीलंका से इंद्रजीत मुथैया और कजाकिस्तान से अभिशेव कोईराला शामिल थे।

इस रैंप वॉक के दौरान लोगों ने स्टार्स के स्टाइल को काफी पसंद किया। 

 

Punjab Kesari