''आश्रम'' वेब सीरीज में ''भोपा स्वामी'' का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के  पिता गोबिंद सान्याल का हुआ निधन

2/27/2022 4:44:41 PM

मुंबई. 'आश्रम' वेब सीरीज में 'भोपा स्वामी' का किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन रॉय सान्याल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता गोबिंद सान्याल का निधन हो गया है। चंदन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


चंदन ने लिखा- 'मेरे पिताजी जॉय डे विवरे थे! उन्होंने अपनी हंसी और चुटकुलों से कई लोगों को छुआ। उनकी आत्मा अगली यात्रा के लिए निकल गई। उसने इस धरती पर अपना उद्देश्य पूरा किया। उनसे मिलने वाले सभी लोगों को पता होना चाहिए कि वह कल चले गए। 'ऊं शांति'! फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं। 


बता दें 'आश्रम' वेब सीरीज में 'भोपा स्वामी' के किरदार में चंदन को खूब पसंद किया गया था। इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया। सीरीज में बॉबी देओल और चंदन के अलावा दर्शन कुमार, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ और अनिल रस्तोगी जैसे भी स्टार्स भी नजर आए थे। इस सीरीज के दोनों सीजन्स को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन आने वाले हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur