सुखमनी साहिब का पाठ करवाकर नए घर में शिफ्ट हुईं अशनूर कौर, गृह प्रवेश के बाद काटा केक और किया धमाल डांस

10/12/2023 4:24:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी सीरियल्स में अपने किरदार से लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस अशनूर कौर की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। बीते दिनों 19 साल की अशनूर ने अपने सपनों का आशियाना खरीदा था, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने नए घर में फैमिली संग गृह प्रवेश कर लिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


अशनूर कौर ने नए घर में प्रवेश की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अशनूर कौर ने नए घर में प्रवेश से पहले सुखमनी साहिब का पाठ करवाया, जिसमें उनके कई दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

 

पाठ करवाने के बाद एक्ट्रेस ने बड़ा सा केक काटा, जिस पर होम स्वीट होम लिखा हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली। पाठ करवाने और केक कटिंग के बाद एक्ट्रेस ने सबके साथ मिलकर खूब डांस भी किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'हम एक घर खरीदते हैं, लेकिन इसे घर बनाने के लिए परिवार की जरूरत होती है। प्रार्थनाओं, डांस और हंसी के साथ, हम अपने नए घर में आ गए हैं।'

 

यह पोस्ट देखने के बाद फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हें नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। 

 

काम की बात करें तो अशनूर कौर ने साल 2009 में झांसी की रानी से अपने  करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साथ निभाना साथिया, पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है और ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे सीरियल में नजर आई। टीवी शोज के अलावा एक्ट्रेस फिल्म मनमर्जियां और संजू जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


 

Content Writer

suman prajapati