हाथ में रस्सी थाम बैलगाड़ी चलाती नजर आईं टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, वीडियो में दिखा मस्तीभरा अंदाज

1/13/2021 2:20:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आते हैं। अब हाल ही में उन्होंने  बैलगाड़ी चलाते हुए की एक वीडियो शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor (@ashnoorkaur)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बैलगाड़ी पर खड़ीं बैल का रस्सा पकड़े गाड़ी चला रहे हैं। इस दौरान उन्हें बैलगाड़ी वाले एक अंकल कंपनी दे रहे हैं। बैलगाड़ी चलाते हुए अशनूर बेहद खुश नजर आ रही हैं और जमकर चिल कर रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान वो पिंक कलर के कैजु्अल वियर में नजर आ रही हैं और सिर पर कैप लगाई हुई है। ऑलओवर लुक में उनका परफेक्ट अंदाज देखने को मिल रहा है।


काम की बात करें तो अशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने झांसी की रानी, पटियाला बाबे जैसे सीरियल्स में काम किया है।

 

  

suman prajapati