यूजर ने अशनूर से किया बेहूदा सवाल- ''तुम्हें क्या जरूरत है फिजिकल, किसिंग सीन करने की'', एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

6/22/2021 7:21:42 PM

मुंबई. शो 'पटियाला बेब्स' फेम अशनूर कौर ने छोटी से उम्र में अच्छी पहचान बनाई है। बहुत कम समय में अशनूर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में एक यूजर ने एक्ट्रेस से बेहूदा सवाल पूछ लिया। जिसका अशनूर ने करारा जवाब दिया। दरअसल एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फैंस के लिए 'Ask Me Anything' सेशन रखा था, जिसके दौरान कई लोगों ने उनसे सवाल पूछे। इसी सेशन के दौरान एक यूजर ने अशनूर से उनके गाने 'क्या करूं' को लेकर सवाल किया। 


यूजर ने ट्विटर पर अशनूर से सवाल किया, 'तुमने 'क्या करूं' जैसा वल्गर सॉन्ग क्यूं किया? और तुम्हें जरूरत क्या है फिजिकल और किसिंग सीन करने की फ्यूचर में? जिसका अशनूर ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- 'पहली बात, क्या करूं सर अश्लील गाना नहीं था। और आपने कहां देख लिए वल्गर सीन? कहीं यह आपकी सोच और नजरों की अश्लीलता तो नहीं? अगर हां, तो प्लीज इसे बदलो। आपके लिए अच्छा होगा।' 


काम की बात करें तो अशनूर ने 5 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। 2009 में 'झांसी की रानी' में काम किया। इसके बाद अशनूर ने 'साथ निभाना साथिया', 'शोभा सोमनाथ की', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'देवों के देव महादेव', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'तुम साथ हो जब अपने', 'दीया और बाती हम', 'कोई लौट के आया है' और 'पृथ्वी वल्लभ' जैसे टीवी शोज में नजर आई। इसके अलाव एक्ट्रेस 'संजू' और 'मनमरजियां' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। इस साल अशनूर वेब सीरीज 'परी हूं मैं' में भी दिखी।

Content Writer

Parminder Kaur