आशीष विद्यार्थी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

3/22/2021 12:11:58 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। आम लोगों के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड स्टार्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल आइसोलेशन में भर्ती किया गया था। अब आशीष का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। एक्टर ने अस्पताल से वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है और अपनी खुशी जाहिर की है।


वीडियो में आशीष कह रहे हैं- 'मैं पिछले 11 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था और अब मैं निगेटिव हूं। यह 10वां दिन है और मैं काफी हल्का महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं का शुक्रिया। मेरा शुगर लेवल ऊपर नीचे हो रहा है और यह एक या दो दिन में ठीक हो जाएगा।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी जैसे स्टार्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


 

Content Writer

Parminder Kaur