वो दर्दनाक मंजरः 26/11 के हमले में चली गई थी आशीष चौधरी के दीदी-जीजा की जान, 40 दिनों तक डिप्रेशन में रहे थे एक्टर

11/26/2022 3:53:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  26/11 देश के इतिहास का वो काला दिन, जिसे लोग भुलाए नहीं भुला सकते। 14 साल पहले आज ही के दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले ने लोगों को दहलाकर रख दिया था। 26 नवंबर, 2008 के देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ताज होटन में बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। वहीं, इस हमले में बॉलीवुड एक्टर आशीष चौधरी ने अपना परिवार खो दिया था। इसलिए ये दिन उनकी जिंदगी में बेहद दर्दनाक दिन साबित होता है। 

PunjabKesari

 

26/11 के हमले में गई आशीष चौधरी के दीदी-जीजा की जान

26/11 के हमले में एक्टर आशीष चौधरी की बहन और जीजाजी में शामिल थे। आशीष के जीजा और दीदी इस दिन ताज होटल में डिनर के लिए गए थे। तभी वह आतंकी हमला हुआ और उन्होंने गोलीबारी शुरू हो गई। आशीष दो दिन तक होटल के बाहर खड़े रहे। दो दिन बाद उन्हें अपनी बहन की मौत की खबर मिली थी। बहन और बहनोई की मौत की खबर से एक्टर सदमे में आ गए थे।

PunjabKesari

 

वहीं एक इंटरव्यू में आशीष ने बताया था कि 26/11 मुंबई हमले के बाद मैं 40 दिनों तक डिप्रेशन में चला गया था। ये मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद बुरा वक्ता था।

 

बाल-बाल बचे थे एक्टर विजय आनंद और उनकी वाइफ

वहीं एक्टर विजय आनंद भी इस हमले से बाल-बाल बचे थे। 26 नवंबर को एक्टर अपनी वाइफ और एक्ट्रेस सोनाली खरे के साथ ताज होटल में डेट पर गए थे और वहां जाने के 10 मिनट बाद ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। 

PunjabKesari


एक इंटरव्यू में सोनाली खरे ने बताया था कि हमारे जाने के 10 मिनट में ही फायरिंग शुरू हो गई थी। पहले हमें अंदाजा नहीं हुआ, हमें लगा कि कोई गैंगवॉर चल रहा है। आतंकवादी धड़ाधड़ गोलियां चला रहे थे। ऐसे में वह जान बचाने के लिए अपने पति के साथ होटल के किचन में छिप गई थीं। सोनाली के मुताबिक किचन में उन दोनों के अलावा 40 लोग भी छिपे हुए थे। 10 घंटे तक सभी उसी जगह मौत की आहट सुनते रहे थे। हालांकि, कुछ वक्त के बाद ब्लैक कैट कमांडो वहां पर पहुंच गए और सभी की जान बच गई। 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News