भावुक: प्रेयर मीट के बाद जिगरी दोस्त राज कौशल के नाम आशीष चौधरी का पोस्ट-''मेरा भाई अपने पीछे प्यार की विरासत छोड़ गया''

7/4/2021 2:35:29 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके परिवार के साथ पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं।  वहीं राज कौशल के जिगरी दोस्त और एक्टर आशीष चौधरी  भी उनके जाने से बुरी तरह आहत हैं। वह हर पल उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में आशीष ने अपने इंस्टा पर राज कौशल की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने बताया कि राज हमेशा अपने पीछे छोड़े जाने वाली विरासत के बारे में बातें करते थे।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि वह  विरासत के रूप में प्यार छोड़ गए हैं। ये तस्वीर 3 जुलाई को मंदिरा के घर हुईं राज कौशल की प्रेयर मीट के दौरान की हैं। शेयर की इस पोस्ट में राज कौशल का फोटो फ्रेम नजर आ रहा है। उनकी फोटो फ्रेम के आस पास व्हाइट फूल सजे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ASHISH CHOWDHRY (@ashishchowdhryofficial)

 

आशीष ने अपने पोस्ट में लिखा-'वह हमेशा विरासत छोड़ने के बारे में बातें करते थे। ज्यादातर लोगों के लिए इसका मतलब सफलता से है लेकिन अब जब वह चले गए हैं तो मैं समझ गया। केवल प्यार विरासत है। न केवल दोस्तों और परिवार के लिए प्यार बल्कि हर उस व्यक्ति से जिससे हम मिलते हैं। या जिससे हम जिंदगी में एक या दो बार ही मिले हैं। चाहे कोई भी हो। छोटा या बड़ा। गरीब या अमीर। वे चीजें जो हमारे जाने के बाद लोग महसूस करते हैं। और हमारे जाने के बाद वे हमें कितना याद करते हैं।'

PunjabKesari

उन्होंने लिखा-'जब हम चले जाते हैं तो हम अपने साथ पैसा या संपत्ति नहीं ले जा सकते। हम केवल लोगों की दुआएं लेकर जाते हैं जो केवल उस व्यक्ति के बारे में महसूस करते है कि काश वह न गया होता। और यही मेरे भाई ने अपने पीछे छोड़ा है। ढेर सारे प्यार की विरासत जो उसके बड़े और कोमल दिल में फैल गया।' 

PunjabKesari

बता दें कि राज कौशल ने 49 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 30 जून की सुबह राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। पति को आखिरी विदाई देते वक्त मंदिरा को संभालना मुश्किल हो रहा था। इस दुख की घड़ी में मंदिरा के साथ रोनित रॉय, आशीष चौधरी और डीनो मोरिया मौजूद थे। राज कौशल अपने बच्चों के काफी करीब थे। सोशल मीडिया पर राज के उनके बेटा-बेटी संग तस्वीरें वायरल हैं। राज ने पिछले साल ही बेटी को गोद लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News