Health Update: आशा भोसले के छोटे बेटे आनंद की तबीयत में सुधार, दुबई से वापस मुंबई लौंटी लेजेंड्री सिंगर

4/17/2022 1:31:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बीते दिनों से तबीयत खराब थी। दरअसल,आनंद अचानक से जमीन पर गिर गए थे और तेज चक्कर आने की वजह से उन्हें चोटें भी आईं थीं। इसके बाद उन्होंने दुबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। इस खबर ने हर किसी को परेशानी में डाल दिया था।

PunjabKesari

लोग ये जानने के लिए बेताब हो रहे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या संयोग से जब ये घटना हुई तब आशा भोसले भी दुबई में थीं और उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया था।  वहीं अब आशा ताई के बेटे का हेल्थ अपडेट अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब वह पहले से बेहतर हैं। बेटे की तबीयत में सुधार होने के बाद वह वापस दुबई से मुंबई पहुंच चुकी हैं।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक आनंद अब काफी बेहतर है इसलिए आशा भोसले मुंबई लौट आई हैं लेकिन फोन पर लगातार उनके सेहत के बारे में जानकारी ले रही हैं। फिर दोबारा ऐसा न हो इसलिए लिए वह नियमित जांच और डॉक्टर्स के संपर्क में रहेंगे

PunjabKesari

बता दें कि आनंद भोसले आशा के छोटे बेटे हैं। गायिका के एक और बेटे प्रसिद्ध गायक हेमंत भी 66 साल की उम्र में साल 2015 में दुनिया को अलविदा कह गए। वह कैंसर से पीड़ित थे। इसके अलावा आशा भोसले की एक बेटी वर्षा भी थी, जिसका निधन साल 2012 में हो गया था। वर्षा ने अक्टूबर 2012 में 56 की उम्र में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News