Tribute: 'लता दीदी जब तक साथ मेरे जीवन में रंगों की बरसात' लाइन सुनते ही छलक आए बहन आशा भोसले के आसूं,बोलीं-'वो अभी भी मेरे साथ'

4/20/2022 8:38:07 AM

मुंबई: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर इसी साल फरवरी महीने में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लता मंगेशकर के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री शोक में चली गई थी। फैंस उन्हें हर पल याद करते हैं। वहीं लता मंगेशकर की बहन आशा भोंसले आज भी अपनी दीदी को बहुत याद करती हैं। अक्सर दीदी की बात करते हुए आशा ताई की आंखें नम हो जाती हैं।

हाल ही में एक बार फिर लता ताई को याद करते हुए आशा भोसले भावुक हो गईं। दरअसल, डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के अगले एपिसोड में आशा भोंसले स्पेशल गेस्ट बनकर आने वाली हैं।

जहां लता दीदी को याद कर वह इमोशनल हो जाएंगी। आशा भोंसले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  शो के प्रोमो में दो कंटेस्टेंट आशा भोंसले और लता मंगेशकर बनकर परफॉर्म करती हैं। उनकी परफॉर्मेंस देखकर आशा भोंसले के साथ और सारे जज मौनी रॉय की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

शो के जारी प्रोमो में आशा भोसले स्टेज पर एंटर करती हैं। उन्हें देखकर जज सोनाली बेंद्रे, मौनी रॉय, रेमो डिसूजा सब तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद वह लता दीदी की बड़ी-सी तस्वीर पर फूल चढ़ाती हैं और फिर जजेस को जॉइन कर लेती हैं। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे स्वर्गीय सिंगर के गानों पर परफॉर्म करते हैं। ऐसे में एक दो बच्ची आती हैं और वह आशा और लता के गेटअप में रहती हैं।

परफॉर्मेंस के बीच एक वॉइसओवर सुनाई देता है। उसमें एक लड़की बोलती है- लता दीदी जब तक आपका साथ है, मेरे जीवन में रंगों की बरसात है। इसके बाद वह 'जिंदगी प्यार का गीत है' पर डांस शुरू कर देते हैं।

इतना देखते ही आशा भोसले की आंखे नम हो जाती हैं और वह अपना बहुत ज्यादा भावुक हो जाती हैं। परफॉर्मेंस देखने के बाद आशा भोंसले रोते हुए कहती हैं मेरी दीदी गई है अभी लेकिन फिर भी मेरे साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर की बात करें तो इस शो को मौनी रॉय, सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा जज करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में छोटे बच्चे अपने डांस से सभी का दिल जीत रहे हैं।

गौरतबल है कि 6 फरवरी को लता मंगेशकर इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई थीं। वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद से उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।  6 फरवरी की शाम मुंबई शिवाजी पार्क में पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिंम संस्कार किया। उनके अंतिंम संस्कार में प्रधामंत्री मोदी समेत कई नेता शामिल हुए थे। इसके अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे।

Content Writer

Smita Sharma