Pics: रात 12 फैमिली संग आशा भोसले ने सेलिब्रेट किय बर्थडे, पोती ने दी फेवरिट फूड की ट्रीट

9/8/2020 1:35:34 PM

मुंबई: दिग्गज सिंह आशा भोसले आज यानि 8 सितंबर को अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को आशा भोसले ने अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। रात 12 बजे उन्होंने अपने पोते और पोती के साथ केक काटा।  

बता दें कि आशा अपने बेटे आनंद भोसले, बहु अनुजा, पोती जनाई और पोते रंजय के साथ लोनावला में रह रही हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

बता दें कि जब आशा 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद बाद परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू कर दी।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आशा ताई जब सिर्फ 16 साल की थीं तो उन्होंने अपने सक्रेटरी 31 साल के गणपतराव भोसले से घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी 11 साल बाद टूट गई। 1960 में ससुराल वालों के बुरे व्यवहार से परेशान आशा पति का घर छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली आईं। उस वक्त वह प्रेग्नेंट भी थीं।

आशा भोसले ने साल 2013 में आई फिल्म 'माई' से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी थीं, जो उनकी बेटी के रोल में थीं। राम कपूर फिल्म में आशा के दामाद बने थे। फिल्म की कहानी अल्जाइमर की बीमारी पर बेस्ड थी। आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साल 2006 में आशा ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर में 12,000 गाने गाए हैं, जिनमें सोलो, डुएट और मल्टीप्ल सिंगर्स के साथ गाए गाने शामिल हैं।

Smita Sharma