महिला के रूप में हम हर दिन हर घंटे अलग भूमिका निभाते हैं: तापसी पन्नू

10/15/2017 11:25:18 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस तापसी पन्नू का कहना है कि वह महिला के रूप में हम हर दिन हर घंटे अलग भूमिका निभाते हैं। तापसी ने महिलाओं में बहुआयामी संभावनाओं का जश्न मनाने के लिए एक सामाजिक जागरूकता पहल टीपी में शामिल हुईं हैं।

तापसी ने ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी नयका के 'ब्रेकदहैशटैग' कैंपेन से अपने आप को जोड़ा है।एक वीडियो में तापसी ने अपनी कई भूमिकाओं- सैनिक, विलेन, इंजीनियर और एक्टर- को प्रस्तुत किया है।

अभिनेत्री ने कहा, "महिला के रूप में हम हर दिन हर घंटे अलग भूमिका निभाते हैं। हम न सिर्फ गृहिणी, पत्नी, बहन, बेटी हैं, बल्कि आंत्रप्रन्योर और बॉस भी हैं, इसलिए हैशटैग ब्रेक करते हैं।"