आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेगे ‘बिग बॉस’ फेम आर्यन वैद, होने वाली पत्नी संग तस्वीर शेयर कर मांगा आशीर्वाद

10/29/2022 1:06:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘बिग बॉस’ फेम आर्यन वैद के घर फिर से बैंड बाजा बजने वाला है।  जी हां, आर्यन वैद जल्द ही दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं। एक्टर आज फ्लोरिडा की अरिन ऐनी वॉरेन का हाथ थामेंगे। दो दिन पहले उन्होंने होने वाली पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।

 

PunjabKesari


आर्यन वैद ने अरिन के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, “3 दिन में मिस्टर और मिसेज वैद हो जाएंगे। हम आपके आशीर्वाद, प्यार और सभी शुभकामनाएं की उम्मीद करते हैं… इस जोड़ी को आशीर्वाद दीजिए।” 


बता दें, आर्यन वैद काफी समय से पर्दे से दूर हैं। साल 2018 में आर्यन ने अपनी पहली पत्नी और अमेरिकी फोटोग्राफर एलेक्जेंड्रा कोपले से अनबन के बाद तलाक के लिए अर्जी दी थी और अब वह वह दूसरी बार शादी करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। एक्टर और एनी पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News