जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचे आर्यन खान, ढोल नगाड़ोॆ से फैंस ने किया जूनियर खान का स्वागत

10/30/2021 12:11:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिकार जेल से रिहा हो घए। लगभग 28 दिन बाद शाहरुख और गौरी मन्नत पूरी हुईं। आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे।आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं।

मन्नत के बाहर फैंस ने आर्यन खान का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।  आर्यन का परिवार उनके घर वापस आने से बेहद खुश है।

जेल से निकलते आर्यन खान की तस्वीर

मन्नत पहुंचे आर्यन

फैंस ने यूं किया स्वागत

शुक्रवार को इस कारण जेल से नहीं छूटे आर्यन 

पहले तो आर्यन को शुक्रवार को ही छोड़ने की बात हो रही थी लेकिन बेल ऑर्डर अधिकारियों तक नहीं पहुंचा ज‍िस कारण उन्हें एक रात और जेल में बितानी पड़ी।

शाहरुख का घर रोशन 

बेटे की रिहाई पर शाहरुख खान के घर में उत्सव का माहौल है। सारा घर शुक्रवार से ही लाइट्स से रोशन हो गया है। रोशनी से जगमगाते शाहरुख के घर मन्नत की तस्वीरें भी सामने आई।

Content Writer

Smita Sharma