बिग बी की नातिन के ब्वॉयफ्रैंड के साथ दिखे शाहरुख के बेटे, एक ही स्कूल से कर चुके हैं पढ़ाई

10/28/2017 11:45:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के सो-कोल्ड ब्रिटिश स्कूलमेट ब्वॉयफ्रैंड हैरी गिल्लीस के साथ देखा गया। दोनों हैंगआउट करने साथ निकले थे।

आर्यन में अपने इंस्टग्राम पर हैरी के साथ फोटो शेयर किया है जिसमें दोनों कार में कार में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है "Eyes on the road" लिखा है। 

बता दें कि आर्यन और नव्या दोनों लंदन के सेवनऑक्स स्कूल से पढ़े हैं। आर्यन और हैरी एक-दूसरे को स्कूल डेज से जानते हैं। दोनों ने लंदन के सेवनऑक्स स्कूल के पढ़ाई की है। दोनों न सिर्फ क्लासमेट्स थे बल्कि स्कूल की बास्केटबॉल टीम का भी हिस्सा रहे हैं। आर्यन फिलहाल University of Southern California से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अगर नव्या कि बात करें तो वे कई बार पार्टीज, कॉलेज फंक्शन और वेकेशन फोटोज में हैरी के साथ देखा गया है। नव्या ग्रेजुएशन डे पर भी उन्हें हैरी से साथ दिखाई दी थीं। तभी के ये रिपोर्ट सामने आईं दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो अब नव्या की लाइफ में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान की एंट्री हो चुकी हैं। कुछ टाइम पहले ही नव्या और मिजान को मुंबई में मूवी डेट पर देखा गया था। जहां दोनों कैमरे से अपना फेस छुपाते हुए नजर आए।