Aryan Khan Case: सिंगर मीका सिंह का बेबाक ट्वीट-''इंडस्ट्री में एक बार तो सबके बच्चे जेल जाएंगे''

10/26/2021 8:18:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख और उनके बेटे आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आर्यन मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी केस में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। किंग खान के बेटे की गिरफ्तारी पर आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन स्टार्स ने भी अपनी राय रखी।

जहां कुछ स्टार्स ने खुलकर शाहरुख का समर्थन किया। वहीं कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो इस मामले में चुप्पी साधे हैं। बीते दिनों ही डायरेक्टर संजय गुप्ता ने उन स्टार्स को झाड़ लगाई थी जो इस मामले में कुछ नहीं बोले थे।

वहीं अब इस लिस्ट में सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। संजय गुप्ता की बात का समर्थन करते हुए मीका सिंह ने कहा कि सेलेब्स शाहरुख खान को सपोर्ट करने तभी आएंगे, जब उनके अपने बच्चों जेल जाएंगे।

मीका सिंह ने लिखा-'आप बिल्कुल सही कह रहे हो भाई। वो सभी ड्रामा देख रहे हैं लेकिन एक शब्द भी नहीं बोल सकते। मैं शाहरुख खान के साथ हूं। आर्यन खान को जमानत दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे तब जाकर ये एकता दिखाएंगे।'


संजय गुप्ता ने कही थी ये बात 

संजय गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री की इस चुप्पी को शर्मिंदगी बताया था। संजय गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा-'शाहरुख खान ने इंडस्ट्री के हजारों लोगों को रोजगार दिया है और आज भी दे रहे हैं।वह फिल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए हरदम तैयार रहते हैं। और इस मुश्किल वक्त पर इसही फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी शर्मनाक है।'

वैसे यह पहली बार नहीं है जब मीका सिंह, शाहरुख खान के सपोर्ट में आगे आए हैं. आर्यन खान के गिरफ्तार होने के बाद मीका ने एक ट्वीट कर एनसीबी को ताना मारा था। मीका सिंह ने लिखा था- 'वाह, कोर्डेलिया क्रूज कितना सुंदर है। काश मैं भी एक बार विजित कर सकता। मैंने सुना कि वहां कई सारे लोग थे, लेकिन मुझे वहां आर्यन खान के अलावा और कोई नहीं दिखा। इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या.. हद है।'

Content Writer

Smita Sharma