IPL Auction: ड्रग्स केस के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में बहन सुहाना संग नजर आए आर्यन खान, जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी मौजूद

2/12/2022 6:21:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन का आगाज शनिवार से हो गया है। IPL 2022 ऑक्शन में इस बार 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) के मालिक शाहरुख खान की जगह उनके बेटे आर्यन खान अपनी बहन सुहाना के साथ शामिल हुए। आर्यन और सुहाना के अलावा शाहरुख की दोस्त और KKR फ्रैंचाइजी की पार्टनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी इस दौरान वहां नजर आईं। स्टार्स किड्स की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
  PunjabKesari


बता दें, पिछले साल ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद आर्यन का यह पहला पब्लिक अपीयरेंस है, जहां वो सुहाना और जाह्नवी के साथ बिडिंग टेबल पर नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)


सामने आई तस्वीर में यह देखा जा रहा है कि आर्यन ख़ान और सुहाना ख़ान इस इवेंट में साथ में बैठे नज़र आ रही हैं। इस इवेंट में सुहाना व्हाइट कोट में नजर आ रही हैं और उनके भाई बहन ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं। वहीं जूही की बेटी ब्लैक टी शर्ट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं।


 

 

बता दें, शाहरुख के बेटे आर्यन पिछले साल अक्टूबर में ड्रग्स केस बुरी तरह फंसे। क़रीब एक महीना जेल में बिताने के बाद उन्हें ज़मानत पर रिहा किया गया था।

PunjabKesari

 

वहीं उनकी बहन सुहाना ख़ान हाल ही में न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर हाल ही में मुंबई लौटी हैं। ख़बर है कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News