सलमान के साथ काम करके भी नहीं चमकी आर्य बब्बर की किस्मत, पिता रह चुके है सुपरस्टार

5/24/2018 1:42:36 PM

मुंबई: एक्टर आर्य बब्बर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर्य ने कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। आर्य अभिनेता व राजनीतिज्ञ राज बब्बर के बेटे है। एक्टिंग विरासत में मिलने के बाद भी आर्य फिल्मों में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। आर्य का करियर मणि रत्नम, विक्रम भट्ट, मधुर भंडारकर जैसे डायरेक्टर के साथ काम करने के बाद भी नहीं चमका।

 

PunjabKesari


आर्य ने बॉलीवुड में 2002 में 'अबके बरस' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमृता राव नजर आई थीं। अब तक आर्य ने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी किसी भी फिल्म को हिट नहीं कहा जा सकता। आर्य ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी', 'मटरू की बिजली का मंडोला', 'गुरु' औऱ 'विरसा' जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए हैं। एक्टिंग के अलावा आर्य को किताबें लिखने का भी शौक है। उन्होंने पुष्पक विमान नाम की एक कॉमिक बुक लिखी है जिसे काफी पसंद भी किया गया है। 

 

PunjabKesari


बिग बॉस के दौरान आर्य बब्बर का अफेयर मिनिषा लांबा से था। हालांकि इसका खुलासा खुद आर्य ने बिग बॉस सीजन 8 में किया था। मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे। आर्य बब्बर का अफेयर सृष्टि नायर से भी बताया जाता है।धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में रावण का किरदार निभा कर आर्य बब्बर फेमस हो गए थे। आर्य बब्बर जल्द ही फिल्म 'जंगलम' में दिखाई देंगे।
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News