हार्ट अटैक के चलते टीवी के ''रावण'' अरविंद त्रिवेदी का निधन तो करण मेहरा ने पत्नी निशा पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप...पढ़ें आज की बॉलीवुड की टॉप खबरें

10/6/2021 5:30:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले मंगलवार रात अरविंद त्रिवेदी के निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा। काफी लंबे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद उन्होंने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। वहीं घरेलू हिंसा मामले को लेकर चर्चा में रहे टीवी एक्टर करण मेहरा ने एक बार फिर अपनी पत्नी निशा रावल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए। तो एनसीबी की कस्टडी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने पापा से मिलते ही रो पड़े। ऐसे में बॉलीवुड की टॉप खबरों में जानिए फिल्म और टीवी की दुनिया में आज क्या खास रहा...
 

1. पंचतत्वों में विलीन हुए टीवी के 'रावण

कुछ दिन पहले नट्टू काका यानि घनश्याम नायक चल बसे। अभी लोग इन स्टार्स के निधन के सदमे से जूझ ही रहे थे कि 5 अक्टूबर की रात टीवी इतिहास और दूरदर्शन के सुपरहिट शो रामायण के फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आ गई। मंगलवार देर रात रामानंद सागर के हिट शो रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने दुनिया को अलविदा कह गए। अरविंद त्रिवेदी ने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके एक करीबी रिश्तेदार ने इस खबर पर मुहर लगाई है। वहीं बुधवार सुबह (6 अक्टूबर) की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। टीवी के रावण को मां सीता यानि एक्ट्रेस दीपिका  चिखलिया भी नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची।

 

2. चर्चा में 2 साल पहले धर्म के लिए बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम की पहली तस्वीर

‘दंगल गर्ल’'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों के जरिए फैंस के बीच अमिट छाप छोड़ चुकी जायरा वसीम को भला कौन भूल सकता है। जायरा ने उस समय इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था जब उनका करियर पीक पर था। जायरा ने जब बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था तो उस वक्त हर कोई हैरान हर गए था।  30 जून 2019 में  उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अब जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पिछले काफी लंबे वक्त के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। शेयर की इस तस्वीर में वह  पुल पर टहलती नजर आ रही हैं। बुर्का पहने जायरा ने कैमरे की ओर पीठ की है और उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। 

 

3. लॉकअप में मिलने आए पापा शाहरुख के गले लग रो पड़े आर्यन


एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल ही में एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग पार्टी के मामले में गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेजा है। इस केस से जुड़े कई अपडेट्स मीडिया की सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि अब आर्यन को उनके पेरेंट्स से मिलने की अनुमति दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी की परमिशन लेकर शाहरुख खान ने कुछ मिनटों के लिए बेटे से मुलाकात की और इस दौरान आर्यन इमोशनल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे के लिए बर्गर लेकर गई थीं लेकिन एनसीबी ने उन्हें मना कर दिया। अरेस्ट होने के बाद आर्यन खान के कपड़े घर से भेजे गए हैं लेकिन खाना वह एनसीबी की मेस से ही खा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन ने अपना नेजल स्प्रे घर से मंगवाया था जिसे रखने की इजाजत दे दी गई। 

 

 

4.पत्नी निशा पर करण मेहरा के आरोप-''उसका 2015 में था अफेयर..चाहती हैं बड़ी रकम''

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण मेहरा और निशा रावल बीते महीनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। निशा रावल ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। वहीं इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है। बेटे के निशा के पास होने की वजह से करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं। करण आए दिन सोशल मीडिया पर बेटे से ना मिल पाने का दुख सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पत्नी निशा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने अपने नए इंटरव्यू में कहा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनका नहीं बल्कि निशा का था। एक इंटरव्यू में करण मेहरा ने कहा- मेरा कभी किसी के साथ अफेयर नहीं रहा। निशा का 2015 में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था जो साल 2016 तक चला। करण मेहरा ने गुजारा भत्ता को लेकर कहा- 'निशा रावल ने भारी भरकम गुजारा भत्ता मांगा था जिसमें कोई भी लगभग 50 बच्चों की परवरिश कर सकता है।कविश के लिए इतने पैसे चाहिए, जितने पैसों में 50 बच्चे पल जाएं।'

PunjabKesari

 

5.PM मोदी ने रामायण के 'रावण' और तारक मेहता के 'नट्टू काका' के निधन पर जताया शोक 

रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन से उनके फैंस का बड़ा झटका लगा है। अरविंद त्रिवेदी का 82 की उम्र  में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर स्टार्स और फैंस के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम ने सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के निधन पर भी दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari

 

6.52 की उम्र में डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने चुपके से रचाई दूसरी शादी


फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने दूसरी शादी कर ली है। विक्रम की पत्नी का नाम श्वेतांबरी सोनी है। माना जा रहा है कि विक्रम और श्वेतांबरी की शादी पिछले साल हुई थी, मगर विक्रम भट्ट ने इसे सभी से छिपाकर रखा था। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो गया है।

PunjabKesari

 

7. बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बीच शाहरुख खान के घर पहुंचे फैंस
 

ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। ऐसे मुश्किल के समय में किंग खान और उनके बेटे को बॉलीवुड सेलेब्स की फुल सपोर्ट मिल रही है। साथ ही उनके फैंस भी एक्टर को खूब सपोर्ट कर रहे हैं और उनके घर मन्नत पहुंचकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के घर के बाहर से एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर के फैंस उनके घर के बाहर पोस्टर्स लगा रहे हैं। पोस्ट पर लिखा हुआ है- दुनिया के कोने से हम सभी फैंस आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आपसे बहुत प्यार करते हैं। हम सब इस परीक्षा की घड़ी में आपके साथ खड़े हैं। टेक केयर किंग।

PunjabKesari

8. 31 साल पहले B टाउन सेलिब्रिटीज ने चलाई थी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी मुहिम, सुभाष घई ने शेयर की ये खास तस्वीर     


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई बड़े काले राज से पर्दाफाश हुआ था। सुशांत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स के मामले जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती भी सवालों के कठघरे में आई थी। ये मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पढ़ा था कि, हाल ही में मुंबई में एक क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से NCB ने बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया और फिलहाल सभी NCB के कस्टडी में है। कुछ लोग इस मामले में शाहरुख को सपोर्ट करते नज़र आ रहे है और कुछ लोग इसकी निंदा कर रहे है। इसी बीच सुभाष घई ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ड्रग्स बेन के खिलाफ एक मुहीम चलाई गयी थी और इस मुहीम में कई बड़ी हस्तियां अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, विनोद  खन्ना आमिर खान, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया,  टीना खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी जैसे  लोग शामिल हुए थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News