मशहूर एक्टर अरविंद धनु का 47 की उम्र में निधन, इवेंट में बिगड़ी तबीयत, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत

7/26/2022 1:24:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर मराठी टीवी शो 'सुख म्हणजे नक्की काय असतं' के एक्टर अरविंद धनु का निधन हो गया है। वह 47 साल के थे। अरविंद के आकस्मिक निधन ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। स्टार्स को इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद धनु सोमवार को मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्हें बेचैनी महसूस हुई और ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हुई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अरविंद की हालत बिगड़ती चली गई। आखिर उनका ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया।


बता दें, अरविंद धनु अब तक कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके थे, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने टीवी शो सुख म्हणजे नक्की काय असतं से पॉपुलेरिटी हासिल की थी। शो में उन्होंने एक राजनेता और माधवी निमकर के ऑन-स्क्रीन पिता की भूमिका निभाई थी। उनके कैरेक्टर और अभिनय कौशल ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई थी। उन्हें 'झील मांझी लड़की', 'सुख महंजे नक्की के अस्ता' और 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने मराठी फिल्म 'एक होता वाल्या' में काम किया है।  

Content Writer

suman prajapati