अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी तक निभा चुके हैं श्रीराम का किरदार, एक को तो सच में भगवान मानने लगे

8/5/2020 5:52:26 PM

मुंबई. भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या राममय हो चुकी है। देशभर में राम का नाम गूंज रहा है। जय श्रीराम के जयकारों से लेकर साधु संतों की कथा तक हो रही है। लोग बरसों से राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहे थे। भगवान राम को हिन्दू धर्म में आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्दे पर भी जब एक्टर राम के किरदार में दिखाई दिए तो उन्हें भी उतना ही प्यार मिला। इस खास मौके पर हम आपको रूबरू करवाते हैं टीवी की दुनिया के उन स्टार्स से जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया। 

PunjabKesari
रामानंद सागर की 'रामायण' से अरुण गोविल घर घर में मशहूर हुए। सीरियल को 30 साल हो चुके हैं लेकिन अरुण गोविल आज भी राम के किरदार से ही जाने जाते हैं। 1987 में जब यह सीरियल प्रसारित हुआ तो अरुण गोविल की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोग उनकी पूजा किया करते थे।

PunjabKesari
 एक्टर नीतीश भारद्वाज ने 'महाभारत' में कृष्ण का यादगार रोल किया है। साल 2002 में उन्होंने बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया। इस सीरियल में सीता का किरदार स्मृति ईरानी ने किया था। 

 

PunjabKesari
आज के दौर के स्टार्स की बात करें तो अरुण गोविल के बाद गुरमीत चौधरी राम के किरदार में खूब जचे। 2008 में एनडीटीवी इमैजिन चैनल पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम के रोल में थे। सीरियल में गुरमीत की पत्नी देबीना बनर्जी सीता के किरदार में थीं। उस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

PunjabKesari

साल 2015 से 2017 तक सोनी टीवी पर सीरियल 'संकटमोचन महाबली हनुमान' का प्रसारण हुआ। इस सीरियल में एक्टर गगन मलिक ने राम का रोल किया। गगन ने राम के अलावा इसमें विष्णु और शिव का किरदार भी निभाया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News