अरुण गोविल ने 'भाभी' तबस्सुम के निधन पर जताया शोक, बोले- 'बहुत दुखद..भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’

11/20/2022 10:47:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 साल की थीं। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। इन सब के बीच टीवी के राम एक्टर अरुण गोविल ने भी अपनी भाभी तबस्सुम गोविल के निधन पर दुख जताया है।

 


रिपोर्ट के मुताबिक अरुण गोविल ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है..मैं ज्यादा नहीं बोल पाउंगा, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ 

 


बता दें कि तबस्सुम की शादी अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से की थी। इस हिसाब से वह रिश्ते में अरुण गोविल की भाभी लगती थीं।


खास बात यह है कि अरुण गोविल और उनकी भाभी तबस्सुम एक साथ स्क्रीन पर भी नजर आ चुके हैं। एक इंटरव्यू के लिए अरुण गोविल अपनी भाभी बेबी तबस्सुम के साथ टीवी पर नजर आए थे। उसमें बेबी तबस्सुम ने अपने देवर अरुण गोविल का इंटरव्यू लिया था। यह इंटरव्यू बहुत पुराना है जब अरुण अपने करियर के शुरुआती दौर में थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News