रामायण के ''राम'' अरुण गोविल ने 4 राज्यों में BJP की बढ़त के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, ट्वीट कर KRK बोले- पंजाब में केजरीवाल की जीत से...

3/10/2022 2:12:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 10 मार्च 2022 का इंतजार आम जनता के साथ-साथ मनोरंजन इंडस्ट्री को भी था, क्योंकि आज पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पंजाब के अलावा बाकी चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त देखने को मिल रही हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी का बोलबाला है। ऐसे में जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स के भी खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

टीवी के मशहूर धारावाहिक रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा का विजयी रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है, रुझानों में शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ। जय श्री राम

 

 

वहीं अक्सर विवादित बयान देने वाले फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने ट्वीट में लिखा-'दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल के हरियाणा जीतने के भी 99 फीसदी चांस हैं क्योंकि केजरीवाल हरियाणा से हैं।' 

 

 

एक और ट्वीट में केआरके ने लिखा- 'आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत का मोदीजी और अमित शाहजी जश्न मनाएंगे लेकिन पंजाब में केजरीवाल की जीत से भयभीत भी होंगे, क्योंकि इस जीत से केजरीवाल को जबरदस्त उत्साह मिलेगा। अब वह बीजेपी को पूरे देश में चुनौती दे सकते हैं।' 

 

 

वहीं भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन ने कहा, ' उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद, जात-पात की राजनीति का अंत, विकास की राजनीति का सूर्योदय, नि:स्वार्थ संन्यासी की जीत और स्वार्थी परिवारवाद वालों की हार।' 

Content Writer

suman prajapati