B''day spl: इस बुरी लत के चलते ''रामायण'' में राम के किरदार के लिए रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बनी थी बात

1/12/2021 11:58:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाकर एक्टर अरुण गोविल ने घर-घर में बड़ी पहचान बनाई है। राम के किरदार में अरुण ने लोगों के मन में जो छवि बनाई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन क्य आपको पता है कि 12 जनवरी को जन्में एक्टर को रामायण में राम के किरदार के लिए रिजेक्ट कर दिया था, हालांकि बाद में वो ही इस रोल के लिए परफेक्ट माने गए थे। तो चलिए जानते हैं आज अरुण गोविल के बर्थडे पर उनली लाइफ के बारे में कुछ रोचक बातें...


अरुण गोविल का जन्म 12  जनवरी, 1958 में मेरठ में हुआ था। आज एक्टर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म से की थी। लेकिन 1987-88 के दौर में टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर उन्होंने बहुत नाम कमाया। फैंस ने उन्हें इस रोल में खूब प्यार दिया। हालांकि लोग उन्हें सच में भगवान मानने लग गए थे।

 
लेकिन रामायण में राम की भूमिका के लिए अरुण गोविल रिजेक्ट कर दिए गए थे और जिस वजह से वो रोल पाने में कामयाब हो गए थे, वो थी उनकी प्यारी मुस्कान। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद सूरज बडजात्या ने उन्हें आइडिया दिया था कि वह अपनी स्माइल का यूज करें।

 

लुक टेस्ट के दौरान अरुण ने ऐसा ही किया और बात बन गई। सिर्फ उनकी प्यारी मुस्कान के चलते रामानंद सागर उन्हें राम के रोल में कास्ट करने को तैयार हो गए थे।
आपको बता दें कि जिस वजह से अरुण गोविल राम के किरदार के लिए रिजेक्ट हो गए थे, वो थी स्मोकिंग की लत। अरुण को उस समय स्मोकिंग की बुरी आदत थी।

 

जब रामानंद सागर ने उनकी आदत नोटिस किया तो उन्होंने कहा कि ऐसी आदतों वाले इंसान को वो राम कैसे बना सकते हैं। बस इसी के चलते उन्होंने अरुण को रिजेक्ट कर दिया था। इस सब के बाद एक्टर ने रामानंद को भरोसा दिलाया कि आगे से वो ऐसा नहीं करेंगे और स्मोकिंग छोड़ देंगे।

 

एक्टर अपनी बातों पर खरे भी उतरे और अपने किरदार में उतरने के लिए इस तरह डूब गए कि सच में वो राम बनकर लोगों के दिल में उतर गए। 


आपको बता दें कि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल रामायण 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। पिछले साल ही 'रामायण'  सीरियल के 33 साल पूरे किए हैं।

 

साल 2020 में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा तो सरकार ने फिर से नेशनल पर रामायण का प्रसारण शुरु किया और आज की जेनरेशन को भी अरुण गोविल के दमदार किरदार के बारे में पता चला और इससे उनकी फैन फॉलोविंग में और भी इजाफा हुआ है। वैसे बता दें अरुण गोविल ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, उड़िया और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

suman prajapati