सुशांत ने खरीदा सपनों का घर, अंकिता संग करेंगे बसेरा

7/14/2015 3:20:32 PM

मुम्बई: आखिरकार सुशांत राजपूत का सपना सच हो गया। मेहनत और ईमानदारी से काम करके उन्होंने अपने घर का सपना पूरा कर लिया है। मुम्बई महानगरी में उन्होंने अपना ड्रीम होमा खरीदा है। सुशांत का सपना था कि वह पाली हिल इलाके में एक पैंटाहाउस खरीदें और उनके सपने को हकीकत मिल गई। घर में वह अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के संग रहेंगे।

यह घर उन्होंने बीस करोड़ रुपए में खरीदा है। यह घर दो बीएचके का होगा। सुशांत कहते हैं कि वह एक कमरे के फलैट में छ लोगों के साथ रहा करते थे। उनका सपना था कि महानगरी में उनका भी अपना घर हो और इसके लिए उन्होंने मेहनत भी की। सुशांत को सबसे अधिक सफलता टीवी सीरिसल पवित्र रिश्ता से मिली। अंकिता के संग उनकी जोड़ी खूब हिट रही। उन्होंने परिणीति वचोपड़ा के साथ भी हिट फिल्म दी। उनकी फिल्म काईपोचे के लिए सुशांत को काफी तारीफें मिली।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News