PHOTOS : फैमिली संग आउटिंग पर निकले बॉलीवुड सितारें

7/8/2015 11:49:43 AM

मुंबई : फिल्म ''तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'' की एक्ट्रैस कंगना रनोट अपने काम से फुर्सत के पल निकाल फैमिली के साथ आउटिंग करती नज़र आई।  स्लीवलेस टॉप के साथ शॉर्ट डेनिम में अपने परिवार संग मुंबई के एक रेस्टारेंट में नजर आईं कंगना काफी कूल लग रही थी।
 
इसके अलावा बी टाउन के कई सितारें भी अपनी फैमिली के साथ घूमते दिखे।अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा को फोटो क्लिक से बचाते हुए दिखे। नितारा की तस्वीर कैमरे में कैद ना हो सके इसलिए अक्षय ने नितारा का चेहरा छिपा लिया। 
 
उधर जाॅन अब्राहम मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर के बाहर फैन के साथ नजर आए। तो हाल ही में हिट फिल्म ABCD 2 में नजर आए वरुण धवन मुंबई के रेड चीलीज के ऑफिस के बाहर नजर आए।  वहीं जु‍हू के पीवीआर सिनेमा के बाहर शि‍ल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा संग स्पाट हूूई।