फ्लाइट में शराब पीकर बॉलीवुड एक्टर ने किया हंगामा

6/10/2015 9:27:56 AM

मुंबई: कपूर फैमिली आजकल ज्यादा ही सुर्खियों में आ रहे हैं। हाल ही में पुराने जमाने के एक्टर राजीव कपूर लगामलाइट में हैं। खबर मिली है कि मलेशिया से इंडिया आते समय फ्लाइट में हंगामा किया। वो वहां पर आइफा में शामिल होने के लिए गए थे। राजीव कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसके बाद वो जैसे-तैसे बिजनेस क्लास सीट पर बैठे। 

सूत्र ने बताया, ''क्रू के लिए उनको संभालना बहुत ही मुश्किल हो रहा था क्योंकि उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। इससे बाकी पैसेंजर को भी असुविधा हो रही थी। क्रू को थक-हारकर इकॉनामी क्लास में बैठे राजीव के असिस्टेंट को बोलना पड़ा कि रेगुलर इंटरवल पर वो ही जाकर राजीव को चैक करते रहे और उन्हें शांत रहने को कहें।'' 

सूत्र ने बताया, ''राजीव कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। वो जैसे-तैसे मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हो पा रहे थे। इसके लिए भी क्रू को पहले असिस्टेंट से निवेदन करना पड़ा था ताकि राजीव फ्लाइट से बाहर आ सकें।'' ये बात भी यही खत्म नहीं हुई। राजीव कपूर ने एयरपोर्ट लॉबी में ही हिन्दी में गालियां देना शुरू कर दी। कपूर से इस बारे में बात नहीं हो सकी।