OMG! दीपिका पादुकोण को मिला ऐसा क्रेजी फैन कि....

6/6/2015 12:38:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक क्रेजी फैन का सामना करना पड़ा। असल में दीपिका पादुकोण मुंबई में ''दिल धड़कने दो'' की स्क्रीनिंग अटेंड करने गई थी जहां से बाहर निकलने पर एक अनजान शख्स ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

वह व्यक्ति दीपिका के साथ सेल्फी लेना चाहता था। हालांकि दीपिका फोटो खिंचवाने के मूड में बिल्कुल नहीं थीं, लेकिन वह फैन किसी भी तरह मानने को तैयार ही नहीं था। गार्ड्स ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वे भी असफल रहे। नतीजा ये हुआ कि दीपिका ने उसके आगे हाथ जोड़ लिए और बाद में उसके साथ न केवल फोटो खिंचवाई, बल्कि उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।"