रणबीर के बाद अब प्रियंका भी छोड़ेगी मां का घर

4/5/2015 5:31:34 PM

मुंबई : अमेरिका में लगभग दो महीने बिताकर भारत लौटी एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा लगता को अब अकेले रहने की आदत पड़ गई है। यही वजह है कि उन्होंने अपने लिए अलग घर की तलाश शुरू कर दी है, जहां वे अकेली रहेंगी। 

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा व भाई सिद्धार्थ इस नए घर में साथ नहीं होंगे। सुनने में आया है कि प्रियंका को अपने अलग घर में रहने की अनुमति भी मिल गई है। नया घर मिलते ही वे उसमें शिफ्ट हो जाएंगी। 

इधर, कुछ समय से आलिया भट्‌ट भी अपनी फैमिली से अलग रहने पर सोच रही हैं। वहीं रणबीर कपूर भी अपनी मां और पिता से अगल कैटरीना कैफ के साथ एक घर में रहते हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर ने भी नया फ्लैट ले लिया है।