विवेक ओबेरॉय की बीवी है प्रेगनेंट, दूसरी बार बनेंगे पिता

3/31/2015 5:23:50 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिर से पिता बनने जा रहे हैं। खबर मिली है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में उनकी पत्नी प्रियंका की डिलेवरी होगी।  प्रियंका इन दिनों अपने होमटाउन बेंगलुरु में हैं और उनकी दूसरी डिलेवरी यहीं होगी। विवेक ओबेरॉय खासतौर से इस मौके पर बेंगलुरु पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि साल 2010 में विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका अलवा से शादी की थी। 2012 में प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम विवान वीर ओबेरॉय है।

गौरतलब है कि आखिरी बार विवेक ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ''कृष 3'' में दिखाई दिए थे। विवेक की आने वाली फिल्म में यशराज फिल्म्स के साथ बैंक चोर शामिल है।