AIB ROAST CONTROVERSY : दीपिका की गिरफ्तारी पर लगी रोक

3/5/2015 4:38:53 PM

मुंबई : एआईबी रोस्ट कंट्रोवर्सी में फंसीं एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण को फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। खबर के अनुसार हाई कोर्ट ने 16 मार्च तक दीपिका की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और इसी तारीख को इस मामले की आखिरी सुनवाई होगी। 

आपको बता दें कि ''एआईबी नॉकआउट'' शो का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच मच गया था। इस वीडियो में करण, रणवीर, अर्जुन जैसे सितारे सरेआम गाली-गलौच और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए थे। वहीं इस शो में दर्शकों की भीड़ में दीपिका भी ठहाके लगाती नजर आई थीं। कई लोगों ने इस शो की पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दिए थे, जिसमें दीपिका का नाम भी शामिल है।

दीपिका को दर्शकों में शामिल होने के लिए आरोपित किया गया है, लेकिन उन्होंने हाल ही में हाई कोर्ट में कहा कि वह मात्र एक दर्शक थीं। वह इस शो का हिस्सा नहीं किया थी।  इसके बाद हाई कोर्ट ने इस मामले की आखिरी सुनवाई तक दीपिका की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला किया।