पल्लवी को पसंद है चिकन

3/1/2015 10:13:00 AM

मुंबई: टीवी धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी की सह-कलाकार अश्विनी कालसेकर ने बताया कि पल्लवी को चिकन खाना बहुत पसंद है।

अश्विनी ने एक बयान में बताया, ‘‘पल्लवी को मांसाहारी खाना, खासतौर से चिकन काफी पसंद है। हमारे सेट का रिवाज है कि सभी कलाकार दोपहर का भोजन एकसाथ करते हैं। इसलिए हम हर किसी के डिब्बे से खाना खाते हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जब पल्लवी घर से शाकाहारी खाना लाती हैं, तो वह हमेशा अपना खाना उससे बदलती नजर आती हैं, जिसके पास चिकन होता है।’’ ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।