ब्रांड एम्बैसेडर बनने के लिए अमिताभ बच्चन को लिखा पत्र

3/1/2015 7:59:32 AM

कुरुक्षेत्र: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को कुरुक्षेत्र का ब्रांड एम्बैसेडर बनने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने पत्र लिखा है। विधायक ने बताया कि अमिताभ बच्चन को पूरी दुनिया जानती है। कुरुक्षेत्र को विश्व के मानचित्र पर और चमकाने के लिए अमिताभ बच्चन को यहां का ब्रांड एम्बैसेडर बनने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को हैरिटेज सिटी का दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी करेगी। किसी महान व्यक्तित्व का नाम कुरुक्षेत्र के नाम के साथ जोड़ दिया जाए तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों का खूब प्रचार-प्रसार होगा। इससे पर्यटन में इजाफा होगा और विश्व के हर कोने में धर्मक्षेत्र को और अधिक पहचान मिलेगी।