15 साल में इतनी हॉट दिखती थी बिपाशा, देखें कुछ चुनिंदा तस्वीरें

2/28/2015 10:56:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल अपनी पुरानी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। बिपाशा ने अपनी टीनएज की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके बारे में उन्होंने लिखा है, ''मैंने कितनी कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। कोलकाता में मॉडलिंग की यह तस्वीर जिसमें मैं सिर्फ 15 साल की हूं।''

बिपाशा की पिछली फिल्म इरोटिक थ्रिलर ''अलोन'' थी जो जनवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी करण सिंह ग्रोवर के साथ थी। इस फिल्म में काम करने के दौरान ही दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो गए।

हाल ही में बिपाशा 23 फरवरी को गोवा में करण के साथ देखी गई, जहां वे करण का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे। बिपाशा ने उस समय भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

बंगाली ब्यूटी बिपाशा इससे पहले जॉन अब्राहम से साथ भी डेट कर चुकी हैं। उसके बाद उनका नाम हरमन बावेजा के साथ भी जोड़ा गया। जबकि करण की शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। लेकिन वो शादी ज्यादा दिन चली नहीं। उसके बाद करण कोरियोग्राफर निकोल अलवेरेस को डेट करने लगे। फिर उन्होंने जेनिफर विनगेट से शादी की, लेकिन शादी नहीं चली। तो अब करण जेनिफर से तलाक लेने के बाद एक बार फिर सिंगल है।